EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    06 Jul 2026 19:24 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए आज तहसील कासगंज में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना और राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनसुनवाई के पश्चात डीएम और एसपी ने वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए पूर्व में निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य तमाम अधिकारी और कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना