EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत से टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, शाहजहांपुर तक रेल सेवा विस्तार से यात्रियों को बड़ी सौगात
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 0 0
    06 Jul 2026 19:39 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत। केंद्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी) जितिन प्रसाद ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में दो महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस को रवाना किया तथा पीलीभीत–शाहजहांपुर रेल सेवा के विस्तार का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई रेल सेवाएं क्षेत्र के विकास, यात्रियों की सुविधा और बेहतर संपर्क व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का सीधा प्रसारण भी देखा गया। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन टनकपुर से महाराष्ट्र के प्रमुख सिख तीर्थस्थल हजूर साहिब, नांदेड़ तक चलेगी, जिससे श्रद्धालुओं और लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ट्रेन का नियमित संचालन नांदेड़ से प्रत्येक रविवार (12 जुलाई से) तथा टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार (14 जुलाई से) किया जाएगा। इसके साथ ही पीलीभीत से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का शाहजहांपुर तक विस्तार भी शुरू कर दिया गया है। अब यह ट्रेन शाहजहांपुर तक संचालित होगी, जिससे पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक विवेक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में क्षेत्रवासियों ने नई रेल सेवाओं के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान 151173981



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना