दोपहर 12:00 बजे उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यालय कॉलोनी से प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ कलेक्ट्रेट में जाकर सिटी मजिस्ट्रेट सालिक राम जी को एक अनुरोध पत्र सौंपा इस पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पी पी ई मोड पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज संचालन हेतु 100 बीघा भूमि ग्राम जगतपुर व ग्राम बेनजीर की अधिग्रहण की कार्यवाही की गई है कॉलेज स्वीकृत हो चुका है लेकिन भूमि अधिग्रहण कार्यवाही पूर्ण न होने से मेडिकल कॉलेज पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो पा रहा है मेडिकल कॉलेज शुरू न होने से जनपद रामपुर के समस्त व्यापारी व आम जनता समय से बेहतर इलाज न मिल पाने से तड़प रहे हैं इलाज ट्रीटमेंट के नाम पर जनता को मुरादाबाद, बरेली, दिल्ली जाकर धक्के खाने पड़ रहे हैं इस पूरी भूमि की हस्तानांतरण कार्यवाही में हो रही देरी की पूर्ण जिम्मेदारी भू व्यवस्था एवं भूमि सुधार जनपद रामपुर की है क्योंकि उपरोक्त हस्तांतरण के संबंध में पूर्व में भी अनेकों बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रीमान अपर प्रभारी अधिकारी भू व्यवस्था एवं भूमि सुधार को कार्यवाही प्रेषित की जा चुकी है भूमि हस्तानांतरण में देरी का खामयाजा रामपुर जनपद की जनता भुगत रही है जबकि व्यापार मंडल द्वारा लंबे प्रयास उपरांत स्वीकृत कराई गई एमआरआई मशीन संचालक भी जिला चिकित्सालय में शुरू किया जाना अति आवश्यक है जनपद में डॉक्टरों की भारी कमी है जैसे हार्ड, लिवर, किडनी, न्यूरो ,आंख नाक कान गला, जनरल फिजिशियन आदि डॉक्टरों की सख्त आवश्यकता है इन महत्वपूर्ण रोगों के डॉक्टर ना होने से जनता को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है इस अवसर पर विक्की मियां युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, पुलकित अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष, गोपाल शर्मा प्रचार मंत्री ,कन्हैया लाल पटवा, राजीव सैनी, नासिर लाला ,इमरान खान, शाहिद खुसरो, रमेश सैनी, अलीम खान, हरिओम सैनी, नजाकत अली,आमिर भाई, विजय अग्रवाल आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारीव व्यापारी मौजूद रहे मुज़म्मिल खान 151171378

