EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नाज़िया इलाही खान के खिलाफ पूरनपुर में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 0 0
    06 Jul 2026 19:41 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत। कथित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियों को लेकर शनिवार को पूरनपुर तहसील परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर नाज़िया इलाही खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नाज़िया इलाही खान ने सोशल मीडिया, टीवी डिबेट और अन्य सार्वजनिक मंचों पर इस्लाम, पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम, उम्मुल मोमिनीन हजरत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा सहित अन्य धार्मिक हस्तियों के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की हैं। उनका कहना है कि ऐसे बयानों से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई है। ज्ञापन में संबंधित वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की निष्पक्ष जांच कराने, आरोप सही पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार आशीष गुप्ता और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में हरियाणा के पानीपत में पहले से एफआईआर दर्ज है और न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया चल रही है। साथ ही आश्वासन दिया कि ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक विधिवत भेजा जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान संजय खान, हाफिज नूर अहमद अजहरी, हाफिज जाकिर खान, हाफिज अरबाज, हाफिज हसीब, मौलाना आमिर खान, मौलाना तौसीफ बुखारी, शाहिद खान लल्ला, जमीर अहमद, उस्मान शाह सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना