EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावट की आशंका पर 967 किलोग्राम सॉस सीज
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    06 Jul 2026 19:06 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। कासगंज में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (उत्तर प्रदेश, लखनऊ) के निर्देश और जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेशों के अनुपालन में विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह पूरी कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) कुलदीप सिंह के निर्देशन में की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरी शंकर सिंह ने सहावर गेट स्थित शिवपुरी कॉलोनी (गली नंबर-2) में चल रहे 'वैभवी फूड्स' प्रतिष्ठान पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान टीम को वहां भारी मात्रा में सॉस का स्टॉक मिला। वहीं प्रतिष्ठान में 62 कार्टनों में रखे लगभग 1,488 किलोग्राम सॉस में मिलावट की आशंका जताई गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सॉस के दो नमूने (सैंपल्स) जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए।अधिकारियों के मुताबिक "जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर मौके से शेष बचे लगभग 967 किलोग्राम सॉस को सीज कर दिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 37,000 रुपये है। सीज किए गए माल को फिलहाल खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद में मिलावटी, नकली और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना