यूपी, प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के राहाटीकर क्षेत्र स्थित साई धाम मंदिर, रामपुर कसिहा में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार और उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान 'नंद के आनंद भयो', 'जय श्रीकृष्ण' और 'जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लेते नजर आए।
महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और विश्व शांति की कामना की। आयोजन समिति के अनुसार 8 जुलाई को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम होगा, जबकि 9 जुलाई को 64 गांवों के श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
देखिए प्रतापगढ़ से विशाल रावत की खास रिपोर्ट।

20260706163347507650520.mp4
20260706163354852343008.mp4
20260706163403838377858.mp4
202607061635086792120.mp4
20260706163535922221245.mp4
20260706163611316205477.mp4
20260706163624741223263.mp4