EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टेकाराम हनुमान मंदिर का मार्ग अब भी कच्चा, श्रद्धालु परेशान
Link
  • 151186615 - KAPIL TRIPATHI 15 82
    06 Jul 2026 13:39 PM



मध्य प्रदेश, भिंड। भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध टेकाराम हनुमान जी मंदिर तक जाने वाला मार्ग आज भी कच्चा है। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह मंदिर दंदरौआ धाम से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां प्रतिदिन और विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस मार्ग की ओर आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक सड़क का पक्कीकरण नहीं हो सका है।

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मंदिर तक जाने वाले इस मार्ग का जल्द से जल्द पक्कीकरण कराया जाए, ताकि वर्षभर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि बेहतर सड़क बनने से क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

देखिए भिंड से कपिल त्रिपाठी की खास रिपोर्ट।

20260706133314593582181.mp4

20260706133504086124158.mp4

2026070613355348886466.mp4

20260706133643206164280.mp4



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना