खेरागढ़। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खेरागढ़-पुल रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का है, जहां अज्ञात चोर देर रात मंदिर से करीब 51 किलोग्राम वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। वहीं मंदिर में लगा दूसरा घंटा भी चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी कारणवश चोर उसे अपने साथ नहीं ले जा सके। उसको निकालने में विफल रहे घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब मंदिर के महंत प्रकाशानंद रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का मुख्य घंटा गायब देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास तलाश करने के बाद भी घंटा नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस जांच में जुटी घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। शाहरुख बेग 151188410
