EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री योगी के प्रतापगढ़ दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया निरीक्षण।
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 111111 11120
    06 Jul 2026 10:58 AM



यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 जुलाई को प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतापगढ़ आगमन जनपद के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला और भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय है तथा कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260706105400807834858.mp4

20260706105554473187386.mp4

20260706105612700166142.mp4



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना