बिहार, गया। गया जिले के टेकारी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, खुशबू ज्वेलर्स में दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और सोने का बजरंगबली लॉकेट दिखाने की मांग की।
दुकानदार सुरेंद्र स्वर्णकार ने उन्हें एक पैकेट दिखाया। इसी दौरान एक आरोपी ने एक लॉकेट हल्का होने की बात कहकर उसे वापस करने का नाटक किया और दुकानदार का ध्यान भटकते ही दूसरा लॉकेट लेकर दुकान से बाहर निकल गया। बाहर उसका साथी पहले से मौजूद था और दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले टोपी पहने हुए थे और कुछ दूरी पर जाकर हेलमेट पहन लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
देखिए टेकारी थाना से चैनल इंचार्ज अजय सिंह की खास रिपोर्ट।

20260705222926442860755.mp4