EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    05 Jul 2026 19:13 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एटा रोड स्थित मेमड़ा गांव के गेट के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी l जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और डायल 112 तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान धनीराम (50) पुत्र सरवन तथा अनिल (50) पुत्र अहिवरन उर्फ फौजी, निवासी ग्राम विनोदपुर, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी के रूप में की है। घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि दोनों एटा दवा लेने गए थे और वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि बोलेरो की तेज रफ्तार और पीछे से मारी गई टक्कर इस दर्दनाक हादसे का मुख्य कारण है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना