EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जोमैटो से मंगाया पिज्जा, खोला तो अंदर निकला कीड़ा, खाद्य विभाग का छापा- पनीर का नमूना लैब भेजा
  • 151188511 - FULMATI 0 0
    05 Jul 2026 19:12 PM



फास्ट न्यूज इंडिया उपभोक्ता आनंद कृष्णा ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो के माध्यम से पिज्जा मंगाया था। उनका आरोप है कि पिज्जा में कीड़ा निकला। शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रसोई की जांच की। अगर आप ऑनलाइन पिज्जा मंगा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। शहर में ऑनलाइन मंगाए गए एक पिज्जा में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई है। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड स्थित दुकान पर छापा मारा। विभाग ने पनीर का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी टीम को कीट नियंत्रण और साफ-सफाई के इंतजाम संतोषजनक नहीं मिले। जांच के दौरान पिज्जा बनाने में इस्तेमाल हो रहे खुले पनीर का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग ने दुकानदार को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सुधार नोटिस भी जारी किया है। साथ ही पिज्जा ऑर्डर लेकर डिलीवरी देने वाली कंपनी को भी को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

 बोले अधिकारी
ऑनलाइन मंगाए गए पिज्जा को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पिज्जा डिलीवरी देने वाली कंपनी को भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया है: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना