EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मंदिर स्थापना उत्सव को लेकर हुआ भण्डारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    05 Jul 2026 18:48 PM



भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय लालगंज ब्लाक परिसर स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए भण्डारे में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। वहीं धार्मिक उत्सव में शिव भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। भगवान शिव के अभिषेक की भव्यता देख श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध देखा गया। देर शाम तक हुए भण्डारे में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध प्रसाद ग्रहण किया। आरती संध्या के साथ शिव स्तुति से जुड़े भजनों में भी श्रद्धालुओ को भावविभोर देखा गया। ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने भगवान शिव की श्रद्धालुओं के साथ आरती उतारी। संयोजक चन्द्रमौलि सिंह ने भजन संध्या का संचालन किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश शुक्ल, विजय तिवारी, दिनेश पाण्डेय, बजरंगी पाण्डेय, प्रीतेन्द्र ओझा, श्रेयश्कर पाण्डेय, रेनू यादव, अंकुर पाण्डेय, मो. रियाज, आत्माराम मौर्य, ओपी पटेल आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188783

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना