फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में दिनांक 07 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में हेलीपैड, पार्किंग, पेयजल, पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पंडाल एवं मंच निर्माण, सेफ हाउस की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरण की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। डीएम ने ड्यूटी पर लगाये गये समस्त अधिकारी/मजिस्टेªट को निर्देशित किया कि 7 जुलाई 2026 को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहेगे तथा पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्थान तक उपस्थित रहकर निर्दिष्ट निर्देशों के अनुक्रम में अपने दायित्वों का निर्वहन करेगें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लेना है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रगति से अवगत कराते रहें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी, उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
