मध्य प्रदेश, उज्जैन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे 'साइबर सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत महिदपुर पुलिस ने विद्यार्थियों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह तथा एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान तहसील कार्यालय, बस स्टैंड, विभिन्न चौराहों, ग्राम पंचायतों और विद्यालयों सहित कई स्थानों पर करीब 3500 विद्यार्थियों एवं नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
महिदपुर पुलिस ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने, फर्जी पुलिस वीडियो कॉल से सतर्क रहने, QR कोड स्कैन करते समय सावधानी बरतने तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
इस जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार सहित महिदपुर थाना पुलिस की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
देखिए महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट की खास रिपोर्ट।

20260705153430121856541.mp4