EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रयागराज में वैदिक धाम श्री आदि शक्ति मां काली मंदिर परिसर में वेद पाठशाला का शुभारंभ।
Link
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 45 65
    05 Jul 2026 14:19 PM



यूपी, प्रयागराज। प्रयागराज के नेहरू पार्क स्थित वैदिक धाम श्री आदि शक्ति मां काली मंदिर परिसर में 4 जुलाई 2026 को वेद पाठशाला का शुभारंभ भव्य एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जयप्रकाश तिवारी रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन एवं वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में आचार्य संदीप पांडे, आचार्य खीरेंद्र मिश्रा एवं आचार्य पप्पू शुक्ला ने मां सरस्वती का पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेद पाठशाला का शुभारंभ कराया।

वेद पाठशाला के संस्थापक एवं वैदिक धाम के महंत वेदमूर्ति आचार्य पंडित अखिलेश द्विवेदी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर सनातन संस्कृति और वैदिक शिक्षा के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. बृजेश चतुर्वेदी, अधिवक्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय तथा महंत पंडित अखिलेश द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

20260705141351192573827.mp4

20260705141449985225204.mp4

20260705141503640518043.mp4

20260705141507773824812.mp4

20260705141613767514784.mp4

20260705141636552323546.mp4

20260705141809280167776.mp4



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना