EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, साई धाम में गूंजे वैदिक मंत्र
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    04 Jul 2026 23:00 PM



साई धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्त प्रह्लाद की कथा ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

नृसिंह अवतार की कथा से गूंजा साई धाम, हरि-भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु

यूपी प्रतापगढ़। टीकर क्षेत्र के रामपुर कसिहा राहा स्थित साई धाम मंदिर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शनिवार को भक्त प्रह्लाद और भगवान नृसिंह अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल "जय श्रीहरि" के जयघोष से गूंज उठा।कथावाचक ने कहा कि सच्ची भक्ति और अटूट विश्वास के सामने कोई भी शक्ति टिक नहीं सकती। भक्त प्रह्लाद ने अपने पिता हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बावजूद भगवान विष्णु की भक्ति नहीं छोड़ी, जिसके परिणामस्वरूप भगवान ने नृसिंह अवतार लेकर अपने भक्त की रक्षा की और अधर्म का अंत किया। महायज्ञ में प्रतिदिन वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से हवन, पूजन और यज्ञ कराया जा रहा है। श्रद्धालु यज्ञ में आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि, समाज में शांति और विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन समिति के अनुसार धार्मिक आयोजन 8 जुलाई तक चलेगा। समापन पर महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जबकि 9 जुलाई को 64 गांवों के श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260704225010332884366.mp4

20260704225406078366121.mp4

2026070422542151620074.mp4

20260704225731643131753.mp4

20260704225838098261234.mp4

20260704225922949765774.mp4



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना