- प्रयागराज: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
- हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लल्ला उर्फ लल्लन और गौरी को दबोचा
- पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार
- डीसीपी गंगानगर के निर्देशन में हंडिया पुलिस को मिली सफलता
प्रयागराज पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रयागराज पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया शेषधर पांडे के कुशल नेतृत्व में थाना हण्डिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या -291/2026 धारा-108 भारतीय न्याय संहिता से सम्बंधित 02 वांछित अभियुक्त लल्ला उर्फ लल्लन उर्फ किशन पुत्र ननकूराम 2. गौरी पुत्री ननकूराम निवासीगण सेवना मर्रो थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-04 जुलाई 2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुसौती के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । आपको बता दे की थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बनपुरवा सरायपीथा निवासी संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय इन्द्रजीत द्वारा दिनांक-11 जून 2026 को पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मुकदमा अपराध संख्या -291/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । और वहीं गिरफ्तार अभियुक्ता गौरी उपरोक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 339/26 धारा-103(1)/61(2) भारतीय न्याय संहिता में नामित अभियुक्ता है, जिसके विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है और वहीं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 1. अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 2. उप निरीक्षक रामआशीष, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 3. उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 4. काजल पटेल, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 5. हरिओम, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । यह थी प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260704220733254130800.mp4
20260704220754440858881.mp4