खैरागढ़। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से एसीपी खैरागढ़ प्रीता सिंह ने थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा के साथ मुख्य बाजार एवं आसपास के प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान एसीपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बाजार में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
एसीपी ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की सुरक्षा के लिए नियमित पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने के साथ ही व्यापारियों एवं नागरिकों ने भी संतोष व्यक्त किया। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
