प्रयागराज। वैदिक धाम श्री आदि शक्ति मां काली मंदिर,नेहरू पार्क , प्रयागराज के प्रांगण में वेद पाठशाला का शुभारंभ दिनांक 4 जुलाई 2026 को मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री जयप्रकाश तिवारी जी , उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों द्वारा किया गया। आचार्य संदीप पांडे जी और आचार्य खीरेंद्र मिश्रा और आचार्य पप्पू शुक्ला जी द्वारा वाग्ग देवी मां सरस्वती की पूजन और दीप प्रज्वलन कराते हुए वैदिक मंत्रोचार के द्वारा वेद पाठशाला का शुभारंभ किया गया। वेद पाठशाला के संस्थापक वेद मूर्ति आचार्य पंडित अखिलेश द्विवेदी ,महंत, वैदिक धाम तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बंधु- माताएं और माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के अधिवक्ता पीसी पाठक जी, शैलेंद्र पाठक जी , अवधेश तिवारी जी, संतोष मिश्रा जी, मनोज शुक्ला जी, विश्वनाथ मिश्रा जी, विजय प्रकाश मिश्रा जी, बी एस त्रिपाठी जी, विनय मिश्रा जी और सीएस दुबे जी ,पूर्व एसडीएम एस एम तिवारी जी सहित सैनिक कॉलोनी से सूबेदार मेजर लोलारक मिश्रा जी , सूबेदार मेजर अजय सिंह जीसहित सैकड़ों पूर्व सैनिक वेद पाठशाला के शुभारंभ और पूजन में सहभागिता किये। वैदिक धाम परिवार की तरफ से आए हुए सभी अतिथियों और सनातन धर्मानुरागियों को डॉक्टर बृजेश चतुर्वेदी , अधिवक्ता, उच्च न्यायालय और पंडित अखिलेश द्विवेदी, महंत, वैदिक धाम द्वारा धन्यवाद और साधुवाद ज्ञापित किया गया। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265
