EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

परिवार परामर्श केंद्र ने बिखरते परिवार को बचाया, मतभेद भुलाकर एक साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    04 Jul 2026 19:12 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । एस पी ओ.पी. सिंह के निर्देशन और एएसपी सुशील कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में 'परिवार परामर्श केंद्र' की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को बचा लिया गया। आपसी मतभेदों के कारण दुर्गा कॉलोनी गली नंबर-01, कासगंज की रहने वाली पत्नी ममता पुत्री स्वर्गीय आनंद पाठक और रेलवे डंडा बाल्मीकि बस्ती (सहावर गेट, कासगंज) के रहने वाले पति मधुकर मिश्रा (पुत्र राजेंद्र कुमार मिश्रा) के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस मामले की पत्रावली परिवार परामर्श केंद्र में प्रचलित थी।
आज की बैठक में दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बेहद संजीदगी से काउंसलिंग की गई और उन्हें समझाया गया। टीम के सार्थक प्रयासों का ही असर था कि दोनों पक्षों ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार किया और आपसी मतभेदों को भुलाकर पुनः एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए।इस सफल काउंसलिंग में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, महिला आरक्षी कल्पना, और काउंसलर डॉ. अनीता उपाध्याय, शिखा अग्रवाल व प्रिया मुख्य रूप से मौजूद रहीं, जिनकी सूझबूझ से यह बिखरता हुआ परिवार एक बार फिर से एक हो गया। परामर्श केंद्र की टीम के इस सराहनीय और मानवीय कार्य के लिए दोनों पक्षों और उनके परिजनों ने कासगंज पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 

 



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना