यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । एम्स थाना क्षेत्र स्थित कोनी जीरो पॉइंट पर शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए जानकारी के अनुसार नितिन विश्वकर्मा पुत्र पारस विश्वकर्मा कुशीनगर से बांसगांव लौट रहे थे। शुक्रवार रात लगभग 8:50 बजे कोनी जीरो पॉइंट के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही आसपास के स्थानीय निवासी और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई सूचना मिलने पर जगदीशपुर चौकी प्रभारी गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985
