EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पति और बहन की कहासुनी के बाद महिला ने खाया मादक पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
Link
  • 151082090 - SHIV OM 54 65
    04 Jul 2026 17:13 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। बदायूं जनपद की तहसील बिसौली क्षेत्र के ग्राम मलखानपुर से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 27 वर्षीय पूनम, पत्नी देवपाल ने बुधवार को कथित तौर पर पति और अपनी बहन के बीच हुई आपसी कहासुनी के बाद मादक पदार्थ का सेवन कर लिया।
मादक पदार्थ का सेवन करने के बाद पूनम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल बिसौली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। लेकिन बरेली ले जाते समय रास्ते में ही पूनम की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल, जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखे बदायूं से शिव ओम की रिपोट 151082090



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना