EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना में हंगामा: शाहपुर थाने में भिड़े प्रेमी-प्रेमिका, बात-बात पर हुआ बवाल-ब्लैकमेल के आरोप में प्रेमी पर FIR
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    04 Jul 2026 16:16 PM



 

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार निवासी माधो सिंह चौहान का घुघली की एक युवती से 2021 से प्रेम संबंध बताया जाता है। दोनों शाहपुर इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि युवक ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसकी शादी तुड़वा दी।
 शाहपुर थाना परिसर शुक्रवार दोपहर अखाड़ा बन गया। मामूली से बात पर प्रेमी-प्रेमिका और उनके परिजन भिड़ गए। करीब 20 मिनट तक पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शांतिभंग में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है। वहीं युवती की तहरीर पर उसके प्रेमी माधो सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार निवासी माधो सिंह चौहान का घुघली की एक युवती से 2021 से प्रेम संबंध बताया जाता है। दोनों शाहपुर इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि युवक ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसकी शादी तुड़वा दी
 पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी देकर उसे मानसिक रूप से परेशान और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे तंग आकर युवती ने बृहस्पतिवार को शाहपुर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया था। इसी दौरान युवती अपने भाई के साथ पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद प्रेमी ने युवती को देखकर मुस्कुरा दिया, जिस पर भाई आपा खो बैठा।
 बात इतनी बढ़ी कि पहले प्रेमी-प्रेमिका और उनके परिजन में गाली-गलौज हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें कपड़े फटने तक की नौबत आ गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

सीओ रवि सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। युवती की तहरीर पर प्रेमी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। रिपोट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना