EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नौकरी गई, मासूम की जान ली: छह वर्षीय किशोर की हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए रची थी साजिश- खडंहर में मिला शव
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    04 Jul 2026 16:03 PM



 

 सहजनवा कस्बे के वार्ड-9 पिपरा नई कॉलोनी से लापता छह वर्षीय मासूम अंशुमान सिंह की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी किराएदार कल्पेश को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। आर्थिक तंगी की वजह से उसने मासूम का अपहरण कर उसके पिता से फिरौती मांगने की साजिश रची थी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि साजिश के तहत वह बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और वार्ड-10 स्थित लुचुई रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक बंद मकान के पीछे बने खंडहरनुमा कमरे में पहुंचा। वहां वह बच्चे के हाथ-पैर बांधने लगा। इसी दौरान बच्चे का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद वह घबरा गया और शव को वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि पूरी साजिश उसने अकेले रची थी और उसकी पत्नी की इसमें कोई भूमिका नहीं है।
पिपरा नई कॉलोनी निवासी विनय सिंह उर्फ कन्हैया का छह वर्षीय पुत्र अंशुमान यूकेजी का छात्र था।

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह घर के बाहर फुल्की खाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह लौटा और फिर बाहर चला गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने रातभर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खोजी कुत्तों की मदद से तलाश की। जांच में एक मैरिज हॉल के पास लगे कैमरे में बच्चा किराए पर रहने वाले कल्पेश के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ में टूट गया और उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।
 घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे और परिजन से मुलाकात की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जूट मिल में हुई थी किराएदार से पहचान
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कल्पेश मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र का रहने वाला है। वह पहले गीडा की एक फैक्टरी में काम करता था लेकिन करीब एक माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। प्रेम विवाह के बाद वह सहजनवा में रह रहा था। बीते 26 मई से वह विनय सिंह के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा था।
 भीड़ को एकत्रित होता देख ऑटो से भेजा गया मासूम का शव
घटनास्थल पर लोगों की बढ़ती भीड़ और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने एंबुलेंस के बजाय ऑटो से मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

बच्चा बृहस्पतिवार शाम से लापता था। मामले में घर में रहने वाले किराएदार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने फिरौती के लिए अपहरण की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि हाथ-पैर बांधने के दौरान बच्चे का सिर दीवार से टकराने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी रिपोट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना