भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने बताया भक्ति का महत्व, भक्तिमय हुआ साई धाम
धर्म, भक्ति और संस्कारों का अद्भुत संगम, श्री विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
यूपी प्रतापगढ़। टीकर क्षेत्र स्थित साई धाम मंदिर, रामपुर कसिहा राहा में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। सायंकाल आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में कथा व्यास ने भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य के जीवन को सत्य, धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की भक्ति, सत्संग और श्रीहरि के नाम का स्मरण करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं तथा मन को शांति और आत्मिक आनंद की प्राप्ति होती है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में धर्म, सेवा, करुणा और संस्कारों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल मार्ग निष्काम भक्ति और सद्कर्म हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु पूरे समय भक्ति रस में सराबोर रहे और भगवान श्रीहरि के जयघोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। आयोजन समिति ने बताया कि श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का क्रम आगामी दिनों तक जारी रहेगा। 8 जुलाई को पूर्णाहुति एवं कथा विश्राम तथा 9 जुलाई को 64 गांवों के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260704084101311735302.mp4
2026070408414449172151.mp4
20260704084304014481618.mp4
20260704085108183733367.mp4
20260704085139771352887.mp4
20260704085219229573736.mp4
20260704085234018853106.mp4
20260704085248250116247.mp4
20260704085334469152364.mp4