EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उज्जैनी पूजा एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    03 Jul 2026 08:38 AM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में उदासीन हलुआ बाबा मंदिर, घासीकटरा, गोरखपुर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 18 अगस्त को आयोजित होने वाले उज्जैनी पूजा एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन को भव्य, सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी सहमति बनी। सभी सदस्यों ने आयोजन को समाज के लिए यादगार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संरक्षक रविंद्र नाथ गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास (राजा बाबू), एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता, महासचिव प्रहलाद गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता (बबलू), राजेश कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, शुभम गुप्ता, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, ब्रह्मानंद गुप्ता, आकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजकुमार आर्य सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर समिति के संरक्षक स्वर्गीय मख्खन लाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके समाज के प्रति योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188800

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना