EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अनूपशहर और जहांगीराबाद को मिली एक-एक करोड़ रुपये की सौगात, विधायक ने निजी अनुरोध पर नगर विकास मंत्री की स्वीकृति
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    02 Jul 2026 19:44 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से संजय शर्मा के अनुरोध पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत अनूपशहर नगर पालिका तथा जहांगीराबाद नगर पालिका को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति से दोनों नगर क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विधायक संजय शर्मा ने नगर विकास विभाग द्वारा स्वीकृत इस राशि के लिए प्रदेश के नगर विकास मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास परियोजनाओं पर किया जाएगा, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस स्वीकृति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नगर क्षेत्रों में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना