गाज़ीपुर - मरदह थाने में पवन कुमार उपाध्याय ने नए प्रभारी निरीक्षक (एसओ) का पदभार ग्रहण कर लिया है। शासन के निर्देश पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण पाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। महिला सुरक्षा, छेड़खानी और गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने की बात कही।नवनियुक्त थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि वे बेझिझक अपनी समस्याएं लेकर थाने आएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया, ताकि अपराधों की सूचना समय पर मिल सके और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य आम नागरिकों की सुरक्षा है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। स्थानीय लोगों ने भी उनके पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में कानून का राज और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333
