EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

"राष्ट्र निर्माण में चिकित्सक की भूमिका" विषय पर की गई संगोष्ठी आयोजित
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 43 54
    02 Jul 2026 19:08 PM



वृंदावन के पुष्पा गार्डन में जायंट्स ग्रुप वृंदावन के तत्वावधान में "राष्ट्र निर्माण में चिकित्सक की भूमिका" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष होशियार सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं और इसमें चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में ए.के. श्रीवास्तव, योगेश गौतम, ब्रजेश गिरि और डी.ओ.ए. एडवोकेट राजीव तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चिकित्सक केवल इलाज नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सक्षम बनाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि मरीज और डॉक्टर के बीच विश्वास का रिश्ता सबसे बड़ी पूंजी है तथा रोगी की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है।

 

कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि डॉक्टर मरीजों को केवल दवा नहीं, बल्कि उम्मीद और नया जीवन भी देते हैं। इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. जी.वी. सिंह को राष्ट्रीय चिकित्सक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. जी.वी. सिंह ने कहा कि उनका सपना है कि देश का हर नागरिक स्वस्थ रहे और वे अपने चिकित्सा पेशे के साथ पूरी ईमानदारी से न्याय करते रहेंगे।

 

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना