रामपुर डंपर चालक हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
2. पटवाई पुलिस ने हत्या के वांछित आरोपी को तमंचा और कारतूस सहित दबोचा
3. कथित अवैध संबंध और फोटो वायरल विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश
4. कई दिनों तक रेकी के बाद मोगा ढाबा के पास वारदात को दिया गया अंजाम: पुलिस
5. गिरफ्तार आरोपी के खुलासे के बाद हत्याकांड की पूरी साजिश आई सामने
6. रामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, डंपर चालक हत्याकांड का सफल अनावरण
यूपी रामपुर । 29 जून 2026 को थाना पटवाई क्षेत्र में डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान महेश पुत्र लक्ष्मण का नाम भी सामने आया, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना पटवाई पुलिस ने 2 जुलाई को गश्त और चेकिंग के दौरान जिवाई बाजार स्थित श्मशान के पास से महेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महेश ने बताया कि उसका दोस्त योगेश अपनी पत्नी से जुड़े कथित अवैध संबंधों और आपत्तिजनक फोटो वायरल होने की घटना से नाराज था। इसी रंजिश के चलते योगेश, उसका भाई मुनेश, महेश और विनोद ने मिलकर चंद्रपाल की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने कई दिनों तक उसकी रेकी की और सही मौके का इंतजार किया।
आरोपी के अनुसार 29 जून की रात योगेश ने फोन कर बताया कि चंद्रपाल मोगा ढाबा के सामने टायर पंचर की दुकान पर मौजूद है। योजना के अनुसार सभी आरोपी मौके पर पहुंचे। मुनेश और विनोद ने चंद्रपाल को पकड़ लिया, जबकि योगेश ने उसे गोली मार दी। वारदात के बाद महेश मोटरसाइकिल पर योगेश को बैठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में प्रकाश में आए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों की भी जांच शुरू कर दी है। देखे रामपुर से मुजम्मिल खान की रिपोट
20260702190446596425522.mp4
20260702190633132844844.mp4
20260702190644048817151.mp4
20260702190704664522022.mp4
