फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। पूरनपुर में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक और अन्य यात्री घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मदीनानगर निवासी 30 वर्षीय शबनम, जो कमर की पत्नी थीं, गुरुवार को ई-रिक्शा से दवा लेने के लिए जा रही थीं। ई-रिक्शा को मुझा निवासी चालक तमजीत खान चला रहे थे। तभी धनाराघाट रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल शबनम, चालक और अन्य सवारियों को इलाज के लिए पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने शबनम को मृत घोषित कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन राहगीरों ने पीछा कर उसे कार समेत पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जानकारी जुटाई।फिलहाल, ई-रिक्शा चालक का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है। शबनम की मृत्यु की खबर से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981
