EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गैंगस्टर एक्ट में वांछित मुख्य आरोपी नेकसू उर्फ नेपाल यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
  • 151110069 - SANJAY SINGH 43 54
    02 Jul 2026 18:58 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l जनपद कासगंज में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सोरों पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में पूरे जनपद में अपराध एवं अपराधियों के उन्मूलन हेतु एक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सोरों पुलिस को मुखबिर के जरिए एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम भिदौनी में घेराबंदी की और दिनांक 01 जुलाई 2026 की देर रात वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नेकसू उर्फ नेपाल यादव (पुत्र नेत्रपाल यादव) के रूप में हुई है, जो कि थाना सोरों क्षेत्र के ग्राम भिदौनी का ही मूल निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना कासगंज पर मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0सं0) 242/26 के तहत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत था, जिसमें वह काफी समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के उपरांत सोरों थाना पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक व कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद अभियुक्त को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना