EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लायंस क्लब की प्रथम बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों और डॉक्टर्स व सीए का हुआ भव्य स्वागत
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    02 Jul 2026 18:46 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l लायंस क्लब की वर्ष की प्रथम बैठक का आयोजन नदरई गेट स्थित होटल जे.डी. मराठा में नवनियुक्त अध्यक्ष विजय राजपूत की अध्यक्षता में अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, साथ ही 'डॉक्टर्स डे' एवं 'चार्टर्ड अकाउंटेंट डे' के अवसर पर समाज के प्रति समर्पित चिकित्सा व वित्तीय क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सेवा भाव की मिसाल पेश करने वाले 10 प्रमुख डॉक्टर्स और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को क्लब के सदस्यों द्वारा माला, पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न (प्रतीक चिह्न) देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से डॉ. स्पंदन यादव, डॉ. सुयश दीक्षित, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. नित्यानंद शर्मा, डॉ. मनोज राजपूत, डॉ. शांति देवी, डॉ. विनोद कुमार तिवारी एवं डॉ. प्रांजल अग्रवाल एवं सीए गोविंद बाबू वाष्णेय एवं सीए फणी राजन मूंदड़ा शामिल रहे l वहीं सभी लोगों ने कहा कि "लायंस क्लब हमेशा से सेवा, सद्भावना और समर्पण का पर्याय रहा है। जब भी क्लब को जनसेवा के लिए हमारी आवश्यकता होगी, हम पूर्ण सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।"कार्यक्रम के दौरान जोन चेयरपर्सन दिनेश वर्मा ने अधिष्ठापन चेयरपर्सन योगेश चंद्र गौड़ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष विजय राजपूत, सचिव देवेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यभार संभालते ही नवनियुक्त अध्यक्ष विजय राजपूत ने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि "आप सभी का कुशल नेतृत्व, अमूल्य मार्गदर्शन और पूर्ण सहयोग ही मेरी ताकत है। मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग से मैं वर्षभर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकूँगा और क्लब को सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा।"

इस अवसर पर लक्ष्मीकांत चोला, राम रक्षपाल सिंह, लाल सिंह वर्मा, राजेंद्र बिडला, सुनील माहेश्वरी, किशन चंद सक्ची, संजीव मराठा, कमल सिंह यादव, सी.वी. द्विवेदी, पवन बिडला, मोहित अग्रवाल, अनिल महेश्वरी, प्रेमचंद साहू, देवेश राजपूत, गिरजा शंकर, प्रेम राणा, श्रीमती उर्मिला सिंह, शांति देवी, पुष्पमित्र राज, विपिन कुमार, रितेश सिंह, ओंमकार सिंह, रामकृष्ण मूंदडा और महेश कुमार वर्मा सहित क्लब के तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने नए सत्र के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना