EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में गूंजेंगे वैदिक मंत्र, श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 64 गांवों के विशाल भंडारे की तैयारियां पूरी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    02 Jul 2026 18:31 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के टीकर क्षेत्र स्थित साई धाम मंदिर, रामपुर कसिहा राहा में धार्मिक आस्था, वैदिक परंपरा और सनातन संस्कृति के संगम का साक्षी बनने जा रहा है। यहां श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं 64 गांवों के विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 2 जुलाई 2026, गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद 3 जुलाई को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश की वैदिक रस्में संपन्न कराई जाएंगी। 4 जुलाई को वेद मंत्रों के बीच विधि-विधान से अग्नि प्रकट कर श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसी दिन से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा भी प्रारंभ होगी, जिसका आयोजन प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान कराए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री विष्णु महायज्ञ की 108 परिक्रमा लगाने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई परिक्रमा एवं यज्ञ में सहभागिता से मनुष्य जीवन धन्य होता है तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। धार्मिक आयोजन का समापन 8 जुलाई 2026 को पूर्णाहुति एवं कथा विश्राम के साथ होगा। इसके अगले दिन 9 जुलाई, गुरुवार को 64 गांवों का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। आयोजन समिति ने भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यह भव्य धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। यजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालु स्वामी जी से मोबाइल नंबर 9450750834 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन स्थल: साई धाम मंदिर, रामपुर कसिहा राहा, टीकर, जनपद प्रतापगढ़। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना