EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार, 101 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर फर्जी पट्टा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई
  • 151166236 - VEERESH KUMAR 43 65
    02 Jul 2026 18:29 PM



फास्ट,न्यूज़ इंडिया यूपी शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार, 101 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर फर्जी पट्टा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई
संभल/शाहजहांपुर। सरकारी भूमि पर कथित फर्जी पट्टे और अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्तमान में शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला संभल जनपद में लगभग 101 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है
पुलिस के अनुसार, राजकुमार गुप्ता पर आरोप है कि संभल नगर पालिका में तैनाती के दौरान उन्होंने नियमों के विपरीत कथित रूप से फर्जी पट्टों को मंजूरी दी, जिससे भूमाफियाओं को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का अवसर मिला। इस मामले में पहले से ही भूमाफियाओं सहित कई अन्य आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।
जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित घोटाले में किन-किन अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।
इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और संबंधित विभाग सभी दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट वीरेश कुमार 151166236



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना