EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में बिखर गया परिवार: दिल्ली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत- 4 गंभीर
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    02 Jul 2026 18:22 PM



 

 मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया निवासी एक ही परिवार पर बुधवार देर रात लौटते समय दर्दनाक हादसे ने कहर बरपा दिया। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से पूरे कस्बे में शोक व्याप्त हो गया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया निवासी दुर्गेश गुप्ता उर्फ मुन्नू गुप्ता (55) अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी, बड़े बेटे अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता तथा अन्य परिजनों के साथ दिल्ली में अपनी छोटी बेटी के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार बुधवार शाम को दिल्ली से स्कॉर्पियो से वापस सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुआ। देर रात अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास उनकी स्कॉर्पियो की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दुर्गेश गुप्ता (55), उनकी बेटी पिंकी गुप्ता (30) तथा नातिन परी गुप्ता (8) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में पत्नी विजयलक्ष्मी गुप्ता (50), पुत्र अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता (24), नाती गोलू गुप्ता (12) तथा दामाद राधेश्याम गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

घटना की सूचना जैसे ही परिजनों और क्षेत्रवासियों को मिली, पूरे इलाके में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना