2. परमिट और मेडिकल बॉक्स न मिलने पर स्कूल बसों पर भारी जुर्माना
3. आरटीओ राजेश श्रीवास्तव बोले— बच्चों की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता
4. दो स्कूल बसों पर 35-36 हजार रुपये की पेनल्टी, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
5. ऑटो-टेंपो चालकों को आरटीओ की चेतावनी, बिना परमिट मिले तो होगी सीज की कार्रवाई
यूपी के रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र में आरटीओ राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ईस्ट वेस्ट स्कूल की दो बसों की जांच की गई। जांच में बसों के पास आवश्यक परमिट नहीं मिला और मेडिकल बॉक्स जैसी अनिवार्य सुविधाओं की भी कमी पाई गई। नियमों के उल्लंघन पर दोनों बसों को सीज कर दिया गया। साथ ही प्रत्येक बस पर करीब 35 से 36 हजार रुपये का चालान/पेनल्टी भी लगाई गई। आरटीओ का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सभी स्कूल बस संचालकों को सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों के प्रति जागरूक करना है। आरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी स्कूल वाहन या सार्वजनिक वाहन बिना आवश्यक दस्तावेज, परमिट या सुरक्षा मानकों के संचालित मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शाहाबाद और बिलासपुर रूट पर चलने वाले ऑटो और टेंपो चालकों से भी अपने निर्धारित रूट पर वैध परमिट और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाने की अपील की। देखे यूपी वेस्ट से मुजम्मिल खान की रिपोट
20260702162632826751328.mp4
2026070216264711811738.mp4
20260702162752354260877.mp4
20260702162804963174737.mp4
20260702162840852577467.mp4
20260702162841071818252.mp4
.