EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में गूंजेंगे वैदिक मंत्र, श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ आज से, 64 गांवों के विशाल भंडारे की तैयारियां पूरी
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    02 Jul 2026 17:19 PM



टीकर में सजेगा धर्म और भक्ति का महाकुंभ, 9 जुलाई को होगा विशाल भंडारा

साई धाम मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ, 64 गांव होंगे शामिल

यूपी प्रतापगढ़। जनपद के टीकर क्षेत्र स्थित साई धाम मंदिर, रामपुर कसिहा राहा में आज 2 जुलाई से श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के तहत 3 जुलाई को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश तथा 4 जुलाई को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रकट कर महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा प्रारंभ होगी, जो प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगी। वहीं प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से श्री विष्णु महायज्ञ की 108 परिक्रमा कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम का समापन 8 जुलाई को पूर्णाहुति एवं कथा विश्राम के साथ होगा, जबकि 9 जुलाई को 64 गांवों का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। यजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालु स्वामी जी से मोबाइल नंबर 9450750834 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाने की अपील की है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260702171408459516323.mp4

20260702171418692528816.mp4

20260702171432433868717.mp4

20260702171442802627704.mp4

20260702171508420813331.mp4

20260702171513847402533.mp4

20260702171522194535552.mp4

2026070217153326870112.mp4

20260702171556937754661.mp4

20260702171619632133142.mp4



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना