EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धनुपुर वार्ड नंबर-1 से जिला पंचायत सदस्य की तैयारी में अमित पांडे, बोले— "जनता की सेवा करेंगे, बिकेंगे नहीं"
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    02 Jul 2026 11:01 AM



प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत ब्लॉक धनुपुर के वार्ड नंबर-1 से जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान पिपरी अमित पांडे चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने जनता के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका चुनाव जनता के मूल मुद्दों पर आधारित होगा।

अमित पांडे ने कहा कि अब तक कई जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र से दूर हो जाते हैं, लेकिन यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने बिजली, सड़क और पानी को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इन्हीं मूलभूत सुविधाओं को हर घर तक पहुँचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद वे किसी भी परिस्थिति में "बिकाऊ राजनीति" का हिस्सा नहीं बनेंगे और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

अंत में अमित पांडे ने क्षेत्र की जनता से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या को अपनी समस्या मानकर उसके समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना