EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मॉर्निंग वॉक पर निकली दो बुजुर्ग महिलाओं को गाड़ी वाले ने हवा में उछाला
Link
  • 151171722 - NARAYAN 54 65
    01 Jul 2026 19:35 PM



बरसाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो बुजुर्ग महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

2. भीषण हादसे में पांच फीट तक उछलीं महिलाएं, चालक वाहन छोड़कर फरार

3. घायल महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

4. वायरल वीडियो के बाद सड़क सुरक्षा और फुटपाथ निर्माण की उठी मांग

5. स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी पर लगाए लापरवाही के आरोप

6. पुलिस ने वाहन किया जब्त, फरार चालक की तलाश जारी

बरसाना। मॉर्निंग मॉक पर निकली दो बुजुर्ग महिलाओं को गाड़ी सवार ने हवा में उछाला। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों महिलाएं पांच फुट ऊंचा उछलकर बहुत जाकर गिरी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं मॉर्निंग वॉक के लिए स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क किनारे पैदल पथ बनवाया जाए। जिससे कोई अनहोनी न हो। रविवार सुबह भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय परमार की मां सुमित्रा देवी व ताई लक्ष्मी देवी मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकली। तभी बस स्टैंड से आगे ब्रजधाम होटल के समीप पीछे तेजगति से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों बुजर्ग महिला आसमान में पांच फुट तक उछल गई। वहीं घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गम्भीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए मथुरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर आरोप लगाया है कि राणा की प्याऊ से लेकर गोवर्धन रोड कटारा पार्किग तक बीच सड़क पर डिवाइडर लगा दिए। जबकि मार्ग का अभीतक चौड़ीकरण नहीं किया। वहीं पैदल चलने के लिए दोनों तरफ कोई फुटपाथ तक नहीं बनाए गए। चेयरमेन प्रतिनिधि पदम फौजी ने बताया कि कस्बे के अंदर दो किलो मीटर के मार्ग में दोनों तरफ पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क किनारे पैदल पथ बनवाना चाहिए। जिससे सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के साथ भविष्य में कोई अनहोनी न हो। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रार्थना मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। वहीं उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। यह थी नारायण की रिपोट 

20260701193410617430211.mp4



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना