EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किसान यूनियन ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    01 Jul 2026 19:30 PM



लालगंज में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के कार्यकर्ता

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने बुधवार को बैठक कर किसानों से जुडी विभिन्न मांगों को लेकर रणनीतिक चर्चा की। वही यूनियन के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाण्डेय की अगुवाई में लालगंज में हुई बैठक में संगठन की मजबूती एवं जनसमस्याओं के निस्तारण पर बल दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मिश्र व विशिष्ट अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह, प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष हई खॉन ने किसानों और कार्यकर्ताओं के विभिन्न समस्याओं को लेकर समाधान न होने पर आगामी तेरह जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के जन्मदिन को लेकर खुशी साझा की गयी। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज कुमार को सौंपा। ज्ञापन के जरिए इटौरी, पूरे मुरली, इदिलपुर निवासी यूनियन के कार्यकर्ताओं की समस्याओ के साथ ही विभिन्न जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग रखी गयी। नायब तहसीलदार ने समस्याओ के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नीतू गौतम, सतीश, नंदलाल तिवारी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, अमरनाथ वर्मा, रेखा प्रजापति, गौमती गौतम, छोटेलाल वर्मा, रामविशाल मिश्र आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188774

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना