EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घरेलू विवाद के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 65
    01 Jul 2026 19:26 PM



जौनपुर के तेजी बाजार थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां भोसीला पन्नेपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता प्रियंका उपाध्याय का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।

 

जानकारी के अनुसार, प्रियंका की शादी करीब एक वर्ष तीन महीने पहले हुई थी और उसकी ढाई महीने की एक बच्ची भी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रियंका अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से देखा। अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला।

 

घटना की सूचना मिलते ही तेजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस ने मृतका के पति और ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है। 

रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502

 



Subscriber

188774

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना