EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    01 Jul 2026 19:26 PM



फोटो- फाइल, मृतक-उमाशंकर

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत को लेकर लालगंज पुलिस ने बुधवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाली के वर्मा नगर तिकोनिया निवासिनी मालती देवी गुप्ता ने दी गई तहरीर मे कहा है कि मंगलवार की देर शाम उसका पति उमाशंकर गुप्ता 42 पुत्र रामसुख गांव के बबलू यादव के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। लालगंज जलेशरगंज रोड पर असरही के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। इससे दोनों बाइक सवार समीप नहर में गिर गये। मृतक बाइक पर पीछे बैठा था। दोनों चुटहिलों का इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उमाशंकर की देर रात मौत हो गयी। मौत की सूचना घर पहुंची तब कोहराम मच गया। इधर मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188774

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना