EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारम्भ, नवप्रवेशी बच्चों को वितरित किए बैग व पुस्तकें
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    01 Jul 2026 19:20 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सुखपाल नगर (सदर) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की छात्राओं शिवानी, नैन्सी एवं शाइस्ता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ, जबकि जोया, वैष्णवी एवं शाजिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों मोहम्मद सोहराब, उज्मा फातिमा, सम्राट सिंह, राज नमन एवं शिवानी को विद्यालयी बैग एवं पाठ्यपुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन करते हुये नियमित रूप से विद्यालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने के लिये प्रेरित किया। साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों मुहम्मद हुसैन, चाँदनी, मोहम्मद तारिक, सद्दाम हुसैन एवं सुषमा सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है तथा यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों पर विशेष फोकस करते हुए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने और स्कूल चलो अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में कुल 329 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें 23 नवप्रवेशी विद्यार्थी शामिल हैं। इस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए नामांकन संख्या में और वृद्धि करने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित होने वाले स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट दर में कमी लाने तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में निरंतर सुधार के लिए सभी शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी सदर संतोष श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक संकुलों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी, डीसी प्रशिक्षण योगेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र ओझा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188774

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना