फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। विशेष संचारी रोग अभियान एवं दस्तक अभियान माह जुलाई हेतु द्वितीय अंतर विभागीय बैठक मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता मंगलवार को देर सायंकाल कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि माइक्रोप्लान दुरुस्त होना चाहिए और प्रत्येक कार्य माइक्रोप्लान के अनुसार ही होना चाहिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग के साफ सफाई व्यवस्था पर कहा कि फोटो जियो टैगिंग होनी चाहिए और सफाई से पहले और सफाई के बाद की स्थिति में पारदर्शिता अवश्य होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग किसी भी परिस्थिति में माइक्रोप्लान से इतर कोई कार्य न करें और साफ सफाई केवल कागजों पर नहीं धरातल पर भी दिखनी चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी ने नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियो से कहा कि फॉगिंग के समय वाहन की स्पीड छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहे जिससे कि फागिंग का बेहद विस्तार हो सके और वयस्क मच्छर समाप्त हो सके। बेसिक शिक्षा विभाग से कार्य एवं उत्तरदायित्व के बारे में बताते हुए जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि यदि कोई बच्चा किसी जानवर द्वारा काट लिया जाता है तो काटने से उत्पन्न हुए घाव को बहते हुए जल में तब तक रखा जाए जब तक फर्स्ट -एड की व्यवस्था न हो जाए। सीडीओ ने बताया कि कोई भी बच्चा अगर 3 दिन से ज्यादा अनुपस्थित है तो सहायक टीचर के सहयोग से उस बच्चे के घर जाकर यह जानकारी ली जाए कि कहीं वो बच्चा बुखार से पीड़ित तो नहीं है। यदि वह बुखार से पीड़ित है तो आशाओ के सहयोग से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराएं और उसकी लाइनिस्ट अलग से तैयार करें। बैठक के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कार्य सिर्फ कागजी कार्रवाई न रहे मूर्त रूप में भी परिलक्षित हो। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त डिप्टी सीएमओ, सभी ब्लाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक और साथ ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
