जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के नामजद और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी भोले राजभर ने बुधवार को जौनपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। भोले राजभर लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले उसने सीधे न्यायालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले से ही कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी रही। अब भोले राजभर के सरेंडर के बाद दूल्हा हत्याकांड की कानूनी कार्रवाई को और गति मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इस मामले पर सभी की नजरें आगामी न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
