- छह फीट जमीन के विवाद में एक पक्ष जेल, गांव में अब भी तनाव बरकरार
- गया के वालवपर गांव में जमीन विवाद ने बढ़ाया तनाव, मारपीट की आशंका
-
- एक ही परिवार में छह फीट जमीन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ी पुलिस की निगरानी
- छोटी सी जमीन, बड़ा बवाल: गया के गांव में तनावपूर्ण माहौल
- जमीन विवाद के बाद गांव में दहशत, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग
बिहार के गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र से एक जमीन विवाद का मामला सामने आया है। वालवपर गांव में महज छह फीट जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन गांव में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, अलीपुर थाना क्षेत्र के वालवपर गांव में एक ही परिवार के बीच करीब छह फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि विवाद के दौरान उदय यादव अपने दावे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और झगड़े की स्थिति बनने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उदय यादव के जेल जाने के बाद भी गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है और किसी भी समय दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट या झड़प होने की आशंका बनी हुई है।
देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट

20260701073939490414650.mp4
20260701074156678434254.mp4
20260701075057352257824.mp4
20260701080101878426737.mp4