EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उत्तर रेलवे और इंडस टावर्स ने 175 रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए हाइजीन सुविधाओं को बनाया बेहतर
  • 151000002 - RASHMI TRIPATHI 0 0
    30 Jun 2026 23:40 PM



 नई दिल्ली :दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक, इंडस टावर्स ने उत्तर रेलवे के सहयोग से अपने सीएसआर प्रोग्राम ‘नारी सम्मान के तहत 500 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें इंस्टॉल की हैं। दिल्ली, फिरोजपुर, अंबाला, मुरादाबाद और लखनऊ डिवीज़न के 175 रेलवे स्टेशनों पर लगाई गई ये मशीनें आईओटीइनेबल्ड मॉनिटरिंग से लैस हैं और अब तक इनसे तकरीबन 3 करोड़ सैनिटरी नैपकिन बांटे जा चुके हैं। यह पहल महिला यात्रियों के लिए चौबीसों घण्टे मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगी।इस पहल के बारे में बात करते हुए, इंडस टावर्स लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, श्री तेजिंदर कालरा ने कहा भारत के सबसे व्यस्त रेलवे ज़ोन में से एक में इस पहल को लागू करना, मज़बूत और टेक्नोलॉजीआधारित समाधानों को इंस्टॉल एवं प्रबंधित करने में इंडस टावर्स के अनुभव को दर्शाता है हम सामाजिक सुविधाओं के लिए भी इसी तरह के जोश, सटीकता और प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करते हैं। उत्तर रेलवे के साथ यह साझेदारी इस क्षमता को देश के सबसे बड़े पब्लिक नेटवर्क में से एक में सुलभ बनाती है। हमें गर्व है कि रेलवे स्टेशनों पर इन सुविधाओं को सुलभ बना कर हम महिलाओं के दैनिक जीवन में गरिमा को सुनिश्चित कर रहे हैं।’’इस अवसर पर उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर, श्री राजेश कुमार पांडे ने कहाभारतीय रेल रोज़ाना लाखों यात्रियों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है, इनमें लाखों महिलाएं और लड़कियां भी शामिल हैं जो काम, शिक्षा और स्वास्थय सेवाओं के लिए इस नेटवर्क पर निर्भर हैं। उनकी सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इंडस टावर्स के साथ यह साझेदारी सार्वजनिक स्थानों को महिलाओं के लिए अधिक समावेशी एवं अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। तथा सार्वजनिक सुविधाओं में अनुकूल सामाजिक परिणाम सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।’’नारी सम्मान प्रोग्राम का संचालन इंडस टावर्स की मुख्य सीएसआर पहल ‘प्रगति’ के तहत किया जाता है, जो जागरुकता, सुलभता बढ़ाने तथा सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। इस पहल का उद्देश्य नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मैन्स्ट्रुअल हाइजीन स्कीम के माध्यम से माहवारी के दौरान हाइजीन के बारे में जागरुकता बढ़़ाना और सैनीटरी प्रोडक्ट्स की पहुंच को सुनिश्चित करना है। ये प्रयास महिलाओं के स्वास्थय एवं लिंग अनुकूल सार्वजनिक प्रणाली के निर्माण की दिशा में भारत सरकार की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को मजबूत बनाने में योगदान देते हैं।यह पहल महिलाओं के लिए यात्रा को सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक बनाने के भारतीय रेलवे के प्रयासों में एक और कदम है। स्टेशनों पर महिलाओं के लिए आरक्षित कोच के साथसाथ माहवारी के दौरान हाइजीन सुविधाएं सुलभ बनाकर, और स्टेशन पर सुविधाओं व साफ़सफ़ाई में लगातार सुधार करके, यह प्रोग्राम ऐसी ज़रूरत को पूरा कर रहा है, जो अब तक नज़रअंदाज़ की जाती रही है। यह पहल सुनिश्चित करेगी कि रेल यात्रा करने वाली महिलाओं को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक अनुभव प्राप्त हो।इंडस टावर्स के सीएसआर दृष्टिकोण के तहत यह पहल 2030 तक 150 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगी।



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना