वाराणसी । थाना सिगरा पुलिस द्वारा दिनांक 30/06/2026 को सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड शिव गोपाल पाठक को उपहार व माल्यार्पण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भावभीनी दी विदाई ।
थाना स्थानीय पर कार्यरत होमगार्ड शिव गोपाल पाठक पुत्र स्व0 जगन्नाथ प्रसाद पाठक निवासी ग्राम रामापुर कोहडौर थाना खुण्डौर जनपद प्रतापगढ़, जिनका जन्म दिनांक 01/07/1966 को जनपद प्रतापगढ़ में हुआ था।
जिनके पिता जी जनपद वाराणसी में रेलवे विभाग में हेड क्लर्क पद पर नियुक्त थे होमगार्ड श्री शिव गोपाल पाठक जी वर्ष- 1985 में मात्र 15 रू0 दैनिक भत्ते पर होम गार्ड विभाग में जनपद वाराणसी में नियुक्त हुए । जिनके द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानों पर नियुक्ति के दौरान अपनी सेवा दी गयी ।
पाठक जी सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं जिनका व्यक्तिगत व्यवहार बहुत उच्च कोटि का था, जिन्हें सिगरा पुलिस अथवा जिनके साथ इन्होंने अपनी सेवाएं दी है शायद ही भूल पाये।
आज दिनांक 30/06/2026 को 38 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरान्त होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त होने पर प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकान्त मिश्र व समस्त सिगरा पुलिस परिवार की तरफ से उपहार व माल्यार्पण करते हुए "महादेव" से उनके तथा उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विदाई की गयी ।। रविन्द्र गुप्ता
